
लखनऊ। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने शोक प्रस्ताव को रखा। शोक प्रस्ताव में पिछली कार्यसमिति की बैठक के बाद काल कलवित हुए पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विपक्षी दलों के नेतागण, प्रसिद्ध सामाजिक हस्तियों सहित अन्य दिवंगत लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह, नेता प्रतिपक्ष रहे स्व. अहमद हसन, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जसवंत सोलंकी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष स्व. बांके बिहारी, भाजपा नेता स्व. रमेश चंद, स्व. मनोज मिश्र, स्व. हनुमान प्रसाद मिश्र, इतिहासविद स्व. योगेश प्रवीण, वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुभाष मिश्र, स्व. रोहित सरदाना सहित अन्य लोगों के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal