मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में दलवी अस्पताल के पास एक घर में चार शव मिलने से दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेम प्रसंग में आरोपित ने तीन महिलाओं की गला घोंटकर हत्या की और इसके बाद आत्महत्या कर ली। कांदिवली पुलिस ने सभी शव अस्पताल भेज दिए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान किरण दलवी, मुस्कान दलवी, भूमि दलवी और शिवदयाल सेन के रूप में हुई है। शिवदयाल सेन की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इस पत्र में लिखा गया है कि वह भूमि से प्यार कर रहा था, जबकि किरण तथा मुस्कान इसका विरोध कर रही थीं। इसी वजह से इन तीनों महिलाओं की हत्या कर वह आत्महत्या कर रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal