देश विदेश के इतिहास में 27 जुलाई का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1794 : नेशनल कन्वेंशन ने आतंकवादी नेता मैक्सिमिलियन रोबेस्पिएरे की गिरफ्तारी और फांसी का आदेश दिया था जब उसने फ्रांसीसी क्रांति के 17,000 से अधिक दुश्मनों को गिरफ्तार कर उत्पीड़न के लिए प्रोत्साहित किया था।

1789: पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई थी।

1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।

1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

1889 : इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा 1889 में ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।

1897 : लोकमान्य  बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए थे।

1921 : टोरंटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने फ्रेडरिक बैंटिंगप्रोवर्ड के नेतृत्व में कहा था कि हार्मोन इंसुलिन रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है।

1922 : ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन 1922 में हुआ।

1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई थी।

1969: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का जन्‍म हुआ था।

1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

1987: आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा था।

1992: आज ही के दिन अभिनेता अमजद खान का निधन हुआ था।

1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

1996: ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए। देर रात, अटलांटा के सेनटेनीयल ओलंपिक पार्क में दिन के खेल खत्म होने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान ही बम धमाका हुआ।

2003: अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का 27 जुलाई को निधन हो गया था। वे 100 साल के थे। वे कुछ दिन से निमोनिया से पीड़ित थे।

27 जुलाई को महान व्यक्तित्वों की जयंती :

1913 : आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का 1913 में जन्म हुआ था।

1940 : भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का 1940 में जन्म हुआ था।

1969 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का 1969 में जन्म हुआ था।

27 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1891 : भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का निधन 1891 में हुआ।

1933 : नौवीं लोकसभा के सदस्य कल्याण सिंह कालवी का निधन 1933 में हुआ।

1935 : डा.भीमराव अम्बेडकर की पत्नि माता रमाबाई का निधन 1935 में हुआ।

1944 : हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन 1944 में हुआ।

1970 : आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का निधन 1970 में हुआ।

1987 : एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन 1987 में हुआ।

1992 : प्रसिद्ध अभिनेता फिल्म शोले के गब्बर अमजद ख़ान का निधन 1992 में हुआ था।

1999 : माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति आई. के. कुमारन का निधन 1999 में हुआ।

2003 : अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन 2003 में हुआ था।

2006 : जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन 2006 में हुआ था।

2015 : पूर्व राष्ट्रपति मिसाईल मैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 2015 में हुआ था।

2016 : भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन 2016 में हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com