
दक्षिण पूर्वी एशियाई देश वियतनाम में भारत का नया उच्चायुक्त ( High Commissioner) संदीप आर्या को नियुक्त किया गया है। संदीप आर्य वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।
संदीप आर्य को प्रणय कुमार वर्मा की जगह वियतनाम का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी है।
इससे पूर्व 1994 बैच के IFS अधिकारी संदीप आर्य 2015 में भारतीय दूतावास, मास्को में मिशन उप प्रमुख रह चुके हैं। उसके बाद उन्हें तंजानिया संयुक्त गणराज्य में भारत का उच्चायुक्त भी नियुक्त किया गया था।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal