देश विदेश के इतिहास में 31 जुलाई का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1498 : क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान 1498 में त्रिनिदाद द्वीप पर पहुचे थे।

1658 : मुगल सम्राट औरंगजेब ने 31 जुलाई 1658 को स्वयं को राजा घोषित किया था।

1865 : ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्वीलस्लैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन 31 जुलाई 1865 को शुरू हुई।

1924 : मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने 31 जुलाई 1924 में रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया था।

1933 : आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम हमेशा के लिए छोड़ा था।

1940 : आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने 1940 में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को लंदन में फांसी दी थी।

1948 : भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना 31 जुलाई 1948 में की गई।

1950 : भारत और नेपाल ने 1950 में शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

1982 : शीत युद्ध के दौर में सोवियत संघ ने 31 जुलाई 1982 में परमाणु परीक्षण किया।

1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने 1991 में सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए।

1992 : सितार वादक पंडित रविशंकर मैग्सेसे 1992 में पुरस्कार से सम्मानित।

1993 : भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में 31 जुलाई 1993 को उद्घाटन हुआ।

1998 : सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन 1998 में श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न हुआ था।

2000 : लोकसभा ने 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया था।

2004 : आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम 2004 में बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया था।

2006 : फिदेल कास्त्रो ने 2006 में अपने भाई को सत्ता सौंपी थी।

2007 : मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को 2007 में पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2009 : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 2009 में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा 2007 में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया।

2010 : बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को 2010 में द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010 : जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को 2010 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया।

2012 : प्रो. अशोक सेन को 2012 में पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।

2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में 2014 को इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।

31 जुलाई को प्रमुख व्यक्तित्वों की जयंती :

1880 : प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म 1880 को हुआ था।

1907 : भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म 1907 को हुआ था।

1916 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म 1916 को हुआ था।

1922 : अमेरिकी लेखक बिल केसिंग का जन्म 1922 को हुआ था।

1947 : प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म 1947 को हुआ था।

31 जुलाई को प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1941 : स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन 1941 में हुआ।

1968 : बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन 1968 को हुआ था।

1980 : हिंदी फिल्मों के महान पार्श्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन 1980 को हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com