देश विदेश के इतिहास में 1 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 1 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1831: नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया था।

1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।

1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की थी।

1920: महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी।

1920 : विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ था।

1932 : जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ था।

1952 : प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952 में सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया था।

1953 : देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया था।

1953: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया था।

1957: नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई हुई थी।

1958 : भूदान , ग्रामदान आंदोलन को शुरू करने वाले आचार्य विनोबा भावे को 1958 में रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया था।

1960: पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया था।

1975 : दुर्बा बनर्जी एक वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं थीं।

1992 :तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने 1992 में विजाग स्टील प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया था।

1995:  हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की थी।

1999: बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक निरद.सी. चौधरी का ब्रिटेन में निधन हो गया था।

2004 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता था।

2006 : जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की थी।

2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ- सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते थे।

1 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1869 : उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म 1869 को हुआ था।

1882 : स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म  1882 को हुआ था।

1899 : प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म 1899 को हुआ था।

1910 : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद निसार का जन्म 1910 को हुआ था।

1913 : प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म 1913 को हुआ था।

1921 : अमरीकी टेनिस खिलाड़ीजैक क्रेमर का जन्म 1921 में हुआ।

1924 : वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर फ्रैंक वोरेल का जन्म 1924 को हुआ था।

1924 : सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का जन्म 1924 में हुआ।

1932 : जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म  1932 को हुआ था।

1939 : प्रसिद्ध साहित्यकार गोविन्द मिश्र का जन्म 1939 को हुआ था।

1955 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म 1955 को हुआ था।

1972 : युगल टेनिस खिलाड़ी मार्टिन डैम का जन्म 1972 में हुआ।

1 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1591 : मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक उर्फ़ी शीराजी का निधन 1591 को हुआ था।

1863 : पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ ज़िन्दाँ रानी का निधन 1863 को हुआ था।

1913 : हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबु देवकीनन्दन खत्री का निधन 1913 को हुआ था।

1920 : विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन 1920 को हुआ था।

1999 : भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का निधन 1999 को हुआ था।

1999 : बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक निरद.सी. चौधरी का निधन 1999 को हुआ था।

2000 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन 2000 को हुआ था।

2005 : सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन 2005 को हुआ था।

2008 : भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन 2008 को हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com