राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा।

बर्मिंघम, 3 अगस्त (हि.स.)। भारतीय पूरूष हॉकी टीम ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपने पूल बी मैच में कनाडा को 8-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में जोरदार शुरूआत की और मैच के सातवें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इस गोल के 3 मिनट बाद ही मैच के 10वें मिनट में अमित रोहिदास ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

20वें मिनट में ललित उपाध्याय ने एक और गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। सात मिनट बाद ही मैच के 27वें मिनट में गुरजंत सिंह ने एक और गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया।

मध्यांतर तक भारतीय टीम 4-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर आक्रामक रूख अख्तियार किया और मध्यांतर के 8 मिनट बाद मैच के 38वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 5-0 कर दी।

इसके बाद मैच के 56वें मिनट में भारत को पेनल्टीकार्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 6-0 से आगे किया। 2 मिनट बाद ही मनदीप सिंह ने भारत के लिए सावां गोल किया। मैच के अंतिम मिनट में आकाशदीप सिंह ने एक और गोल कर भारत को 8-0 से जीत दिला दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। भारत ने कनाडा से पहले घाना को हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मैच बराबरी पर छूटा था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com