देश विदेश के इतिहास में 6 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 6 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1862- मद्रास उच्च न्यायालय भारत के तमिलनाडु प्रान्त का न्यायालय है। इसकी स्थापना 6 अगस्त को हुई थी।

1821: ब्रुसेल्स में ‘कौरियर ऑफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित हुआ था।

1825: बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की थी।

1862: मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी।

1906: प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया था।

1914: ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1925: भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नायक सुरेन्द्र नाथ बनर्जी का निधन हुआ था ।

1945: अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया। इस बम का नाम लिटल ब्वॉय था।

1960: क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया था।

1962: कैरेबियाई देश जमैका यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली थी।

1964: अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया था।

1965 : अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने कानून में 1965 के मतदान अधिकार अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे ।

1986: भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म का जन्म हुआ था।

1996: नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई थी।

2007: मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया था।

2007: हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया था।

2010: जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए थे।

2011: थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थी।

2012: नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा था।

6 अगस्त को प्रमुख व्यक्तित्वों की जयंती :

1915 : भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म हुआ था।

1921 : स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म हुआ था।

1933 : भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म हुआ था।

1959 : राजेन्द्र सिंह जो भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं , का जन्म हुआ था।

1970 : भारतीय / अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म हुआ था।

1986 : भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था ।

6 अगस्त को प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1925 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ था।

1981 : भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन हुआ था।

1982 : प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ था।

2006 : भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन हुआ था।

2018 : आर. के. धवन जो भारतीय राजनीतिज्ञ , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्य सभा सांसद थे , का निधन हुआ था।

2019 – भारत की भूतपूर्व विदेश मंत्री और 1998 में दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनीं सुषमा स्वराज का निधन हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com