देश विदेश के इतिहास में 8 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 8 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं।

1509 : विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई थी।

1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1609 : वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया था।

1700: डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ था।

1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार कनाडा फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ था।

1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई थी।

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया था।

1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया था।

1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई थी।

1908 : शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ था।

1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी थी। ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी थी।

1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।

1945: सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी थी।

1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई थी।

1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा की थी।

1990 : इराक के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया था।

1991 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1991 में उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी थी।

1994 : चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने 1994 को सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

2004 : इटली ने बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार किया था।

2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं थीं।

8 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1904 : भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिभुवन नारायण सिंह का जन्म हुआ था।

1915 : भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म 1915 में हुआ था।

1921 : भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ था।

1940 : भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था।

1948 : प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ था।

1949 : बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ था।

1952 : भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म हुआ था।

1968 : भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म हुआ था ।

8 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

2000 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष रहे एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com