देश विदेश के इतिहास में 11 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं।

1778: दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का आज ही जन्‍म हुआ था।

1908: क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई थी।

1914: फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1929: पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

1940: ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया था।

1944: अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया था।

1948: लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई थी।

1960: अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की थी।

1961: दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।

1976: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगो में 17 लोग मारे गए।

1984: तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1985: रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे।

1984: लॉस एंजलीस ओलंपिक खेलों में दक्षिण अफ्रीकी मूल की ब्रिटिश धावक जोला बड 3000 मीटर की दौड़ में अमेरिका की शीर्ष धावक मैरी डेकर से टकरा गईं। मैरी को दौड़ से बाहर होना पड़ा। यह घटना दुनियाभर में खूब चर्चित रही थी।

1984: तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

1999: सदी का अंतिम चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में करोड़ों लोगों ने देखा। कुछ हिस्सों में घने बादलों की वजह से लोग इसे नहीं देख सके।

2003: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली थी।

2004: भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की थी।

2012: ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए थे।

11 अगस्त को जन्मे व्यक्तित्व :

1892 : पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ था।

1924 : भारतीय संगीतकार लालमणि मिश्र का जन्म हुआ था।

1937 : लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक निर्देशक जॉन अब्राहम का जन्म हुआ था।

1949 : भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म हुआ था।

1954 : भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा और एम. वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था।

1974 : भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म हुआ था।

11 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1967 : हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक नंददुलारे वाजपेयी का निधन हुआ था।

1908 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का निधन हुआ था।

2000 : अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ था ।

2007 : ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com