देश विदेश के इतिहास में 12 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1602 : मुगल बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की 1602 में हत्या हुई थी।

1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई थी।

1833- शिकागो, तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। आज ही के दिन अमेरिका में इस शहर का स्थापना हुई थी।

1851 : आइजैक मेरिट सिंगर ने सिलाई मशीन का पेटेंट करवाया था।

1877 : वैसे तो थॉमस अल्वा एडिसन के नाम 1 हजार से भी ज्यादा पेटेंट है, लेकिन आज के दिन उन्होंने फोनोग्राफ बनाया था। फोनोग्राफ को एडिसन के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में से एक माना जाता है। फोनोग्राफ ऐसा डिवाइस था जिसमें साउंड रिकॉर्ड कर दोबारा सुना जा सकता था। बाद में इसे ग्रामोफोन और रिकॉर्ड प्लेयर कहा जाने लगा।

1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ।

1920 : वारसा पोलैंड की राजधानी है। आज ही के दिन पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई प्रारंभ हुई।

1936 : गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 1936 में बने।

1948 : आज ही के दिन 1948 में फाइनल खेला गया। भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से था। भारत के पास गुलामी की टीस मिटाने के लिए ये बेहतर मौका था। बलबीर सिंह के 2 गोल की मदद से भारत ने एकतरफा मुकाबले में ब्रिटेन को 4-0 से हरा दिया। भारत का हॉकी में ये लगातार चौथा गोल्ड मेडल था। ब्रिटेन की धरती पर पहली बार भारत का तिरंगा शान से लहराया था।

1953: सोवियत संघ ने अपने पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।

1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1961: ईस्ट जर्मन कम्युनिस्ट पार्टी ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू करने का आदेश दिया था।

1980: मैक्सिको के चिड़ियाघर में एक पांडा का जन्म हुआ। ये पहली बार हुआ था जब चीन से बाहर किसी पांडा का जन्म हुआ था।

1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

1991 : विवयन रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए 1991 में टेस्ट क्रिकेट का अंतिम दिन था।

2009 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष 2009 को नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

2013 : भारत ने अपना पहला विमानवाहक पोत, INS विक्रांत लॉन्च किया था।

2018: नासा ने पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया। इसका उद्देश्य सूर्य की आउटर लेयर का अध्ययन करना है।

12 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों का जन्मदिन :

1914 : भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म 1914 में हुआ था।

1919 : भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म 1919 में हुआ था।

1972 : भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म 1972 को हुआ था।

12 अगस्त को हुए निधन , पुण्यतिथि :

1945 : भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन 1945 में हुआ था।

1982 : प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन 1982 को हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com