देश विदेश के इतिहास में 14 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं।

1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी।

1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।

1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1924 : प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म हुआ था।

1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई थी।

1941: ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई थी।

1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना था।

1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित हुए थे।

1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।

1975 : पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया था।

1980:  आज ही के दिन लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की थी।कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन अहम है।

2003 : पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा था।

2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजरायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा था।

2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गए थे।

2011: हिंदी फिल्‍म जगत के मशहूर अभिनेता शम्‍मी कपूर का निधन आज ही क‍े दिन हुआ था।

2012: महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री विलासराव देशमुख का निधन आज ही क‍े दिन हुआ था ।

2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गए थे।

14 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तियों जन्मदिन और जयंती :

1900 : मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे एस. के. पाटिल का जन्म हुआ था।

1924 : भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म हुआ था।

1956 : भारतीय अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।

1968 : भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे का जन्म हुआ था।

1984 : रॉबिन सोडरलिंग का जन्म हुआ था।

14 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1941 : प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का निधन हुआ था।

1984 : भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता खाशाबा जाधव का निधन हुआ था।

1988 : भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का निधन हुआ था।

1996 : प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक अमृतराय का निधन हुआ था।

2000 : भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का निधन हुआ था।

2007 : दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा का निधन हुआ था।

2011 : हिन्दी पिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com