देश विदेश के इतिहास में 30 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1559: मुगल सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म हुआ था। अकबर के बाद जब सलीम ने तख्त संभाला, तब उन्हें जहांगीर की उपाध‍ि दी गई।  जहांगीर का मतलब है ‘दुनिया जीतने वाला’। तुज़ूके-जहांगीरी’  जहांगीर की आत्मकथा है जिससे इस मुगल शासक के बारे में काफ़ी जानकारी मिलती है।

1659: पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी थी । दारा शिकोह शाहजहाँ के सबसे बड़े पुत्र थे। मुग़ल परंपरा के अनुसार, अपने पिता के बाद वे सिंहासन के उत्तराधिकारी थे। औरंगज़ेब ने ख़ुद को बादशाह घोषित कर दिया और सिंहासन की लड़ाई में दारा शिकोह को हराकर जेल भेज दिया।

शाहजहाँ के शाही इतिहासकार मोहम्मद सालेह कम्बोह लाहौरी ने अपनी पुस्तक ‘शाहजहाँ नामा’ में लिखा है, “जब शहज़ादे दारा शिकोह को गिरफ़्तार करके दिल्ली लाया गया, तब उनके शरीर पर मैले कुचैले कपड़े थे। यहाँ से, उन्हें बहुत ही बुरी हालत में, बाग़ी की तरह हाथी पर सवार करके खिज़राबाद पहुँचाया गया।  कुछ समय के लिए उन्हें एक संकीर्ण और अंधेरी जगह में रखा गया था।  इसके कुछ ही दिनों के भीतर उनकी मौत का आदेश दे दिया गया।

1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे और पेनिसिल्वानिया की स्थापना की ताकि लोग धार्मिक स्वतंत्रता का इजहार कर सकें।

1780: अमेरिका में गद्दारी और विश्वासघात का पर्यायवाची बन चुके जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।

1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।

1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए।

1895: लोकसभा के अध्यक्ष रहे भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म।

1903: चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ। वह हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार थे।

1923: हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ।

1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की। इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था।

1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।

1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।

1976: अच्छे कथाकार, कहानीकार के अलावा एक बेहतर अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।

1984: अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ की पहली उड़ान।

2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।

2008: बिड़ला परिवार के देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ था।

2014: देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन हुआ था।

30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1559 : अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक जहाँगीर “सलीम” का जन्म 30 अगस्त 1559 को हुआ था।

1888 : भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म 1888 को हुआ था।

1895 : भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म 1895 को हुआ था।

1903 : हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म 1903 में हुआ था।

1923 : गीतकार शैलेन्द्र का जन्म 1923 में आज ही के दिन हुआ था।

आज ही के दिन पत्रकार राजेन्द्र राठौर का जन्म हुआ था।

1941 : भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 1941 में हुआ

30 अगस्त को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1659 :मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का निधन 1659 में हुआ।

1952 : भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन 30 अगस्त 1952 को हुआ था।

1976 : हिन्दी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन 1976 में हुआ था।

2008 : प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन 2008 में आज ही के दिन हुआ था।

2014 : आज ही के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन 2014 में हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com