गोला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि विजयी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि विजयी घोषित हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने यहां पर समाजवादी पार्टी (सपा) के विनय तिवारी को हराया है। भाजपा के अमन गिरि को एक लाख 24 हजार 810 और सपा के विनय तिवारी को 90 हजार 512 मत प्राप्त हुए हैं।

जीत के बाद अमन गिरि ने कहा कि मैं भाजपा संगठन और गोला विधानसभा के सभी निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता के सपनों को पूरा करने का काम करूंगा।

भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन के बाद गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने यहां से उनके बेटे अमन गिरि को प्रत्याशी बनाया था। अमन गिरि की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com