‘छोटी काशी’ में भी जनता ने रखा याद- कमल का फूल और योगी का साथ

  • यूपी सरकार के विकास, कानून व्यवस्था व सुशासन पर गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में मतदाताओं ने लगाई मुहर
  • योगी ने बड़ी जीत का किया था आह्वान, जनता ने सीएम की बात को दिया सम्मान
  • 2022 चुनाव में 29294 से मिली थी जीत, उपचुनाव में आंकड़ा बढ़कर हुआ 34298
  • 32 राउंड तक चली मतगणना में भाजपा को 124810 और सपा को मिले 90512 वोट

 

लखनऊ, 6 नवंबर। योगी आदित्यनाथ, यानी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए विश्वास का दूसरा नाम। 2017 में सत्तारूढ़ होने के बाद सीएम ने न सिर्फ विकास, समृद्धि व सुशासन लाया, बल्कि खुद ही जनता से अपनी सरकार के कार्यों की समय-समय पर जानकारी भी लेते रहे। नतीजा हुआ कि इतिहास बनाते हुए उत्तर प्रदेश में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2022 में फिर सत्ता पर आसीन हुई। योगी आदित्यनाथ के कार्यों का ही प्रभाव रहा कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34298 के अंतर से पराजित कर यहां कमल का फूल खिलाया। दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन को 124810 तथा सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 90512 वोट मिले। 223352 वोट में से अमन को 55.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया। 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां 29294 वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि उपचुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 34298 हो गया।
सीएम ने गोला गोकर्णनाथ को बताई थी महत्वपूर्ण सीट
अमन गिरि के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला गोकर्णनाथ के लोगों से कहा था कि यह सीट हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। लखीमपुर खीरी में जनता ने सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा जताया है। यहां सभी विधायक हमारे हैं। यहां का संपूर्ण विकास ही हमारा ध्येय है। जनता ने उपचुनाव में भी योगी का यह विश्वास टूटने नहीं दिया और अमन गिरि को बड़ी जीत दिलाकर लखनऊ भेजने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। सीएम ने कहा था कि बाबा गोकर्णनाथ के मंदिर को काशी के तर्ज पर कॉरिडोर के रूप में दर्शनीय बनाने की योजना तो प्रारंभ हो गई। स्व. अरविंद गिरि इस सपने के साक्षी तो जरूर रहे, लेकिन उनका सपना हम पूरा करेंगे। हम लोग ही इसकी आधारशिला रखने आएंगे। छोटी काशी को वास्तविक रूप देंगे। आस्था के लिए संत के मुख से निकले यह वाक्य लखीमपुर की जनता ने सिर माथे पर लगा लिए।

विधानसभा से अधिक वोटों से मिली उपचुनाव में जीत
यह योगी आदित्यनाथ के कार्यों का ही परिणाम है कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत का अंतर विधानसभा चुनाव से अधिक रहा। 2022 में भाजपा ने 29294 वोटों से जीत दर्ज की थी, वहीं उपचुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 34298 हो गया। वहीं महज 9 महीने में सपा का जनाधार भी गिरा। 2022 में सपा प्रत्याशी को 97240 वोट मिले थे, जबकि उपचुनाव में घटकर 90512 वोट ही प्राप्त हुए।
——————————-
हर राउंड के साथ बढ़ी सरकार के विश्वास पर मतदाताओं की मुहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा था कि जीत ही नहीं, बड़े अंतर से हमें अमन के पक्ष में कमल का फूल खिलते देखना है। योगी आदित्यनाथ के इस आह्वान पर मतदाताओं ने विश्वास की मुहर लगाई। सुबह 8 बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन सपा के विनय तिवारी से आगे चलने लगे। पहले राउंड से लेकर 32वें राउंड तक कमल का फूल सपा की साइकिल पर भारी रहा। गोला गोकर्णनाथ ने योगी आदित्यनाथ के सुशासन पर उम्मीदों की मुहर लगाई है। हर राउंड के साथ बढ़ता गया योगी के विकास की जीत का आंकड़ा…
अमन गिरि – 3877, 8243, 12131, 15866, 19679, 24037, 28316, 32387, 36528, 41166, 45012, 49142, 53071, 57173, 61388, 65486, 69495, 73371, 76765, 80475, 83971, 86949, 90803, 94338, 98584, 102425, 106396, 110592, 114444, 118332, 122460, 124810
विनय तिवारी- 2231, 5008, 8007, 10853, 13360, 16306, 19644, 22487, 25621, 29029, 31719, 35144, 38402, 40318, 41600, 43426, 45779, 48379, 50640, 52981, 55741, 58820, 62135, 65529, 68448, 71793, 75514, 78564, 81682, 85838, 89284, 90512
—————————————-
पहले योजनाओं से जोड़ा, फिर वोटरों के पास पहुंचे सीएम
उत्तर प्रदेश की इस सीट पर यह जीत यूं हीं नहीं है। 2017 में यहां से निर्वाचित विधायक अरविंद गिरि (अब स्मृतिशेष) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं से हर जरूरतमंदों को जोड़ा। महज साढ़े 5 वर्षों में योगी आदित्यनाथ सरकार ने यहां विकास की गंगा बहाई, फिर लोगों के पास जाकर अरविंद गिरि की अनुपस्थिति में अमन के लिए वोट मांगा तो जनता ने भी उन्हें सिर आंखों पर बैठा लिया। सिर्फ गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 4962, निराश्रित महिला पेंशन से 10496, वृद्धावस्था पेंशन से 11042, दिव्यांगजन पेंशन से 3181, अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रवृत्ति से 12937, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति से 24073, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 71363, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से 13040, (शहरी) से 2115, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 1000 पटरी व्यवसायियों को जोड़ा। स्वच्छ भारत मिशन में व्यक्तिगत शौचलय का लाभ 98264 लोगों को मिला। जननी सुरक्षा योजना से 7628 लोगों को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में (2018 से शुरू) 91026 गोल्डन कार्ड निर्मित किया गया। जननी सुरक्षा योजना का लाभ गोला गोकर्णनाथ में 7628 लोगों को मिला। 129777 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हुए। 69357 लोगों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन दिया गया।
———————————-
1996 से 2012 तक सपा के पास थी सीट, 2017 से भाजपा के नाम
गोला गोकर्णनाथ की यह सीट 1996 से 2012 तक समाजवादी पार्टी के पास थी। 2007 तक अरविंद गिरि यहां सपा से विधायक रहे। 2012 में विनय तिवारी ने सपा से यहां जीत दर्ज की, लेकिन 2017 में कमल खिला तो यहां अरविंद गिरि भाजपा से विधायक बने। इसके बाद योगी आदित्यनाथ के सुशासन पर जनता की मुहर लगती रही। नतीजतन 2017, 2022 विधानसभा व 2022 उपचुनाव में यहां कमल के फूल ने हैट्रिक लगाई।
——————————
सपा का गढ़ भी नहीं रहा ‘आजम’, योगी ने खिलाया कमल का फूल
योगी आदित्यनाथ के कार्यों ने लोकसभा उपचुनावों में भी सपा को ‘आजम’ का गढ़ नहीं बनने दिया। यहां भी कमल का फूल खिलाया। अखिलेश यादव की छोड़ी सीट आजमगढ़ पर सपा ने धर्मेंद्र यादव को उतारा था, जबकि भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार बनाया। उपचुनाव में जनता ने योगी सरकार के भेदभाव रहित कार्यों पर वोट के रूप में मुहर लगाई। यहां निरहुआ ने सपा परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव को धूल चटा दी। कमोबेश यही हाल आजम खां की प्रतिष्ठा वाली सीट रामपुर में भी योगी ने कमल खिलाय़ा। यहां घनश्याम लोधी ने आसिम रजा को शिकस्त दी। अल्पसंख्यक क्षेत्रों में भी कमल का फूल खिला।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com