सबके लिए नया साल,  योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल

  • 2023 के 10 दिन में सरकार की ओर से बांटे गए 1,79, 740 कंबल
  • इस शीतलहरी में सरकार ने कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबलों का वितरण किया
  • गोरखपुर-वाराणसी में सीएम योगी ने निराश्रितों में खुद बांटा कंबल, जानी हकीकत

 

लखनऊ, 11 जनवरीः 2023 को बीते अभी महज 11 दिन हुए हैं। जहां हर किसी पर साल की शुरुआत में मनोरंजन की खुमारी चढ़ी थी, वहीं योगी सरकार तब भी अपने सूबे के जरूरतमंदों व निराश्रितों की चिंता में लगी थी। कोई जरूरतमंद खुले में न सोए, किसी को कंबल का अभाव न हो। अलाव की समुचित व्यवस्था हो। रैनबसेरे साफ-सुथरे हों। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद नजर रखी थी। एक तरफ जहां 10 दिन में सरकार की ओर से एक लाख 79 हजार 740 कंबल बांटे गए, वहीं 8 जनवरी को अपने काशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का हाल जाना और जरूरतमंदों को खुद भोजन और कंबल वितरण कर मुखिया होने का फर्ज निभाया। यहां उन्होंने खुद ही लोगों से व्यवस्था की हकीकत पूछ ली। जब सभी ने संतोष जताया तो सीएम योगी संतुष्ट नजर आए। इसके पहले गोरखपुर में भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कंबल व भोजन वितरण किया था। सरकार की ओर से इस शीतलहरी में अब तक कुल 4 लाख 66 हजार 201 जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया गया। सूबे के सभी 75 जनपदों में जनप्रतिनिधियों के हाथों अब भी कंबल वितरण कार्यक्रम जारी है।

 

4.66 लाख से अधिक कंबलों का किया गया वितरण

सूबे में भयंकर शीतलहरी चल रही है। इससे बचाने के लिए योगी सरकार ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के जरिए हर जनपदों पर नजर रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया था कि कोई भी खुले में न सोए। किसी भी हाल में कंबल वितरण रुकना नहीं चाहिए। हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंचना चाहिए। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। 10 जनवरी तक सरकार की ओर से कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबल वितरित किए गए। पहली जनवरी तक यह संख्या दो लाख 86 हजार 740 थी। यानि सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सिर्फ दस दिन में एक लाख 79 हजार 740 कंबल वितरित किए गए।

 

लखीमपुर में 21926, हरदोई में 16629, बरेली में 12640, बांदा में 12546, महराजगंज में 11989 कंबल वितरित

ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से 10 दिन में काफी तेजी से कंबल वितरित किए गए। लखीमपुर हो या बांदा, महराजगंज हो या उन्नाव, हर जनपदों में काफी तेजी से कंबल वितरण की कार्रवाई हुई। इस शीतलहरी में अब तक लखीमपुर खीरी में 21926,  हरदोई में 16629, बरेली में 12640, बांदा में 12546, बुलंदशहर में 12050, देवरिया में 11414, महराजगंज में 11989,  गाजीपुर में 11600, प्रयागराज में 11570, बलिया में 10395, रायबरेली में 10288, उन्नाव में 10265,  फिरोजाबाद में 10123, लखनऊ में 9990, सीतापुर में 9450, श्रावस्ती में 9437 कंबल वितरित किए जा चुके हैं।

 

नए साल के 10 दिन में बांटे गए कंबल

अंबेडकर नगर       2994

अमेठी                     2650

अमरोहा            1394

औरैया             1450

आजमगढ़          7983

बागपत             940

बहराइच            2616

बलिया                      4360

बलरामपुर              1819

बाराबंकी               1993

बांदा               11146

बरेली              5233

बस्ती                2495

बुलंदशहर             5964

देवरिया               5642

फर्रुखाबाद             1633

फिरोजाबाद            6148

नोएडा           1911

गाजियाबाद            1500

गाजीपुर               10888

गोंडा                 1424

हमीरपुर              1402

हाथरस        2210

जौनपुर               3139

कन्नौज              1388

कानपुर देहात          2998

कानपुर नगर          1310

कौशांबी         3289

कुशीनगर                  3286

लखीमपुर          16491

ललितपुर                  1199

लखनऊ                    4858

महराजगंज            7016

महोबा                953

मथुरा                  4124

मऊ               519

मेरठ              228

मिर्जापुर            2570

मुजफ्फरनगर  1503

प्रतापगढ़              4771

प्रयागराज             1676

रायबरेली              1573

रामपुर               1647

सहारनपुर             770

संतकबीर नगर 501

संत रविदास नगर        2169

शाहजहांपुर            2385

श्रावस्ती              6107

सिद्धार्थनगर           1900

सीतापुर        1890

सुल्तानपुर             1178

उन्नाव            7188

वाराणसी              1253

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com