अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023, अफ़ग़ान महिलाओं व लड़कियों के लिए समर्पित

संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की महानिदेशक ऑड्री अज़ूले ने इस वर्ष 24 जनवरी को मनाए जाने वाले ‘अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ को, अफ़ग़ान लड़कियों व महिलाओं के लिए समर्पित किया है।  यूएन एजेंसी ने ज़ोर देकर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में सभी लड़कियों व युवा महिलाओं की स्कूलों व विश्वविद्यालयों में वापसी और उनके लिए शिक्षा अवसरों की सुलभता सुनिश्चित की जानी होगी।

यूनेस्को महानिदेशक ऑड्री अज़ूले ने आगाह किया कि दुनिया में किसी भी देश को महिलाओं व लड़कियों के लिए शिक्षा पर रोक नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “शिक्षा एक सार्वभौमिक मानवाधिकार है, जिसका सम्मान किया जाना होगा।  अन्तरराष्ट्रीय समुदाय का यह दायित्व है कि अफ़ग़ान लड़कियों व महिलाओं के अधिकार बिना देरी के बहाल किए जाएँ। महिलाओं के विरुद्ध लड़ाई को रोका जाना होगा।”

आपको बता दें कि अगस्त 2021 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर तालेबान के नियंत्रण के बाद सितम्बर महीने में 12 वर्ष से अधिक आयु की सभी लड़कियों की स्कूलों में वापसी को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया था। इससे 11 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं के लिए औपचारिक शिक्षा के अवसर दूर हो गए।

वर्ष 2001 से 2018 के दौरान, उच्चतर शिक्षा केन्द्रों में महिलाओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि दर्ज की गई थी, और हाल में थोपी गई पाबन्दी से पहले हर तीन में से एक युवा महिला यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त कर रही थीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com