संयुक्त अरब अमीरात के अल मिन्हाद जिले का नाम बदलकर हिंद शहर रखा गया

राघवेन्द्र प्रताप सिंह खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात  के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने हाल ही में अपने देश के अल मिनहद जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों का नाम बदलकर ‘हिंद शहर’ कर दिया।

 

इस बात की पुष्टि संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने की है।

शहर को चार क्षेत्रों में बांटा गया है और इसमें संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों के घर हैं।  डब्ल्यूएएम ने बताया, ‘शहर में चार क्षेत्र – हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4 – शामिल हैं और यह 83.9 किमी के क्षेत्र में फैला है।  हिंद शहर अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड जैसे प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ है।

 

 

आपको बता दें कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, जिन्होंने अल मिनहद जिले का नाम बदलकर ‘हिंद शहर’ कर दिया, वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के तीसरे बेटे हैं।

 

यह पहली बार नहीं है जब दुबई में किसी जगह का नाम बदला गया है। इससे पहले 2010 में, संयुक्त अरब अमीरात के तत्कालीन राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर बुर्ज दुबई का नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया था।  13 मई, 2022 को उनका निधन हो गया था।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com