- पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश
- गो माता को खिलाया गुड़, बच्चों को दी चॉकलेट
लखनऊ, 22 मार्च। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मिले बच्चों से सीएम ने बात की और चॉकलेट भी दिया।
पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश
मुख्यमंत्री ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव के दर्शन किये। रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किए और बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।
मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने यहां लोगों को नवरात्रि व हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत 2080 प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लेकर आये। यही कामना है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal