रिलीज हुआ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने 51वें जन्मदिन और फिल्मी करियर की अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं। करण के पारिवारिक बैनर धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट साझा किए। एक में रानी के रूप में आलिया भट्ट का लुक नजर आ रहा है तो वहीं दूसरे में रॉकी के रूप में रणवीर सिंह अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। फैंस को रणबीर और आलिया का यह लुक खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर करण जौहर ने लिखा कि, ”मिलिए रॉकी से जो हमेशा अपना दिल अपने हाथ पर लेकर चलता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में…।”

आलिया भट्ट ने अपने और रानी की प्रेम कहानी अवतार के फर्स्ट लुक पोस्टर में काजल लगी आंखें, काली बिंदी और बड़ी सी नथ पहनी हुई थी। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए, करण ने लिखा, “देवियों और सज्जनों, रानी यहां आपका दिल चुराने के लिए है – रानी से मिलें!”

इससे पहले बुधवार को करण ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन थे। इस क्लिप में करण की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है (1998), कभी खुशी कभी गम (2001), माई नेम इज खान (2010) और ऐ दिल है मुश्किल (2016) सहित कई फिल्मों की झलकियां भी थीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com