लखनऊ। निरालानगर लाल कालोनी स्थित तिकोनिया पार्क के जीर्णोदार कार्य का शुभारम्भ आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ) ने किया। इस पार्क के जीर्णोदार और सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के लोगों को फिटनेस एक्सरसाइज व अन्य सामाजिक कार्यो के लिए एक सुविधायुक्त पार्क मिल जाएगा। श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने उम्मीद जताई कि नगर निगम के इस पार्क की दशा सुधारने के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि इस पार्क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को काफी फायदा होगा। इस पार्क में जीर्णोदार और सौंदर्यीकरण के बाद यहां टहलने के लिए पाथ वे और छोटे बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।
निरालानगर लाल कालोनी स्थित तिकोनिया पार्क के इस समारोह में जस्टिस ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, निरालानगर वार्ड के सभासद मुकेश शुक्ला के साथ एडवोकेट दुर्गेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, विनय द्विवेदी, रामनरेश सिंह, विकास गुप्ता, नरेंद्र जैन, दीपक निगम एवं अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal