बांग्लादेश से भारत आई फातेमा, अवैध रूप से सीमा पार करने पर हुई गिरफ्तारी 

नई दिल्ली। पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत अपने प्रेमी से मिलने पहुंची सीमा हैदर की तरह अब एक बांग्लादेशी महिला ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर त्रिपुरा अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। महिला को अवैध तरीके से उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

धर्मनगर के फुलबाड़ी के रहने वाले 34 वर्षीय नूर जलाल आयुर्वेद के जरिए लोगों का इलाज करते हैं, और अक्सर बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाया करते हैं। इस दौरान नूर 24 वर्षीय फातेमा नुसरत के संपर्क में आए। हालांकि दोनों ही शादीशुदा होने के बावजूद एक दूसरे से प्यार कर बैठे और ठीक 15 दिन पहले नूर से शादी करने के लिए फातेमा अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंची।

दोनों ही फुलबाड़ी में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस को फातेमा के अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन नूर अभी फरार है।

बांग्लादेश से भारत आई सोनिया अख्तर भी चर्चा में 

तीन महीने पहले बांग्लादेश की रहने वाली सोनिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची हुई थीं। सोनिया अख्तर ने कहा था कि उन्होंने तीन साल पहले बांग्लादेश में नोएडा के रहनेवाले सौरभ कांत तिवारी से शादी की थी। शादी के बाद सौरभ कांत भारत वापस आ गए थे। पति की तलाश में ही वह नोएडा आई हुई थीं।

बांग्लादेश से हिंदुस्तान आकर अपने पति को हासिल करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाली सोनिया अख्तर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तीस हजारी फैमिली कोर्ट ने एक बड़ा फैसला देते हुए सौरभ कांत तिवारी को एक हफ्ते के अंदर सोनिया को साथ रखने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने दस्ती आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि बांग्लादेश की सोनिया अख्तर ने नोएडा के सौरभ कांत तिवारी को अपना पति बताते हुए कई आरोप लगाए थे। सोनिया अख्तर ने आरोप लगाया था कि नोएडा के रहने वाले सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में आकर धर्म परिवर्तन कर उससे शादी की थी। फिर उसे छोड़कर वापस भारत लौट आए थे। सोनिया अख्तर ने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ कांत तिवारी पहले से शादी शुदा थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com