लखनऊ : फेम इंडिया द्वारा आयोजित ‘मास्टर शेफ आॅफ लखनऊ’ की प्रेस वार्ता में आयोजन समिति से सिटी स्कूल आॅफ डांस एण्ड म्यूजिक की दिव्या शुक्ला, इरादा वेलफेयर फाउंडेशन की ममता सिंह, रिदम डांस फैक्ट्री के सागर शान और आधुनिक दौर के उपसंपादक मुकेश मिश्रा ने बताया कि लखनऊ शहर नजाकत नफासत और जायके के शहर के तौर पर जाना जाता है। इसीलिए फेम इंडिया और सहयोगी सिटी स्कूल आॅफ डांस एण्ड म्यूजिक, रिद्म डांस फैक्ट्री और इरादा वेलफेयर फाउंडेशन ने मिलकर लखनऊ वासियों के लिए ‘मास्टर शेफ आॅफ लखनऊ’ जैसा प्रोग्राम बनाया जिसमें लोग अपने खाना बनाने के हुनर को दिखा कर लखनऊ के मास्टर शेफ नम्बर वन बन सकते है।
इस प्रतियोगिता के चार आॅडीशन राउंड होंगे, जिसमें पहला 14 अक्टूबर 2018 को दिन रविवार को रिद्म डांस फैक्ट्री, न्यू जनपथ काॅम्पलेक्स में, दूसरा 20 अक्टूबर को ब्लू मून रेस्तरां एवं बैन्क्वेट हाॅल, आशियाना में, तीसरा आॅडीशन 21 अक्टूबर को सिटी स्कूल आॅफ डांस एण्ड म्यूजिक, कल्याणपुर और आखिरी आॅडीशन राउंड 29 अक्टूबर को मेलोज रेस्तरां एण्ड बैन्क्वेट हाॅल, गोमती नगर में संपंन होगा। इसके बाद फाइनल राउंड होगा जिसमें सभी राउंड से चुने गए पांच-पांच प्रतिभागियों के बीच मुकाबला होगा। जो भी इस प्रतियोगिता में विनर बनेगा उसी के सर ‘मास्टर शेफ आॅफ लखनऊ का ताज सजेगा। इस प्रतियोगिता में महिला, पुरूष और बच्चे सभी भाग ले सकते हैं। जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर आप अपने मन मुताबिक किसी भी राउंड में हिस्सा ले सकते हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal