मेरे यूपी के भाग्य खुल जाएंगे,राम आएंगे

नवेद शिकोह
नवेद शिकोह

त्रेतायुग में चौदह वर्ष बाद भगवान श्री रामचन्द्र के अयोध्या आगमन वाली परंपरागत दिवाली के बाद योगी-मोदी युग में एक नई दीपावली की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रकाश पर्व संपन्न होने के बहत्तर दिनों बाद बहुप्रतीक्षित राम जन्मभूमि पर नवनिर्मित दिव्य भव्य राम मंदिर में पांच सौ साल के अर्से के बाद बाइस जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर के उद्घाटन के दिन एक नई दिवाली मनेगी। प्रधानमंत्री और देश की खास ओ आम जनता की भागीदारी वाला ये उद्घाटन समारोह पांच सौ साल के इतिहास में एक नया अध्याय बनेगा। बाइस जनवरी की तारीख के इंतेज़ार में देश दुनिया के रामभक्तों में उत्साह बना हुआ है।

एक बार फिर यूपी सहित देशभर फिर राम मय होगा। लगभग सवा दो महीने बाद अयोध्या की धरा पांच सौ साल पुराने अंधेरों को मिटाकर दीपों से जगमगाएगी। संभव है आगे हर वर्ष बाइस जनवरी को भी दूसरी बार दीपों का त्योहार मनाए जाने की परंपरा बन जाए। योगी-मोदी के इस युग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो यही कह रहे हैं कि दीवाली के बहत्तर दिनों बाद बाइस जनवरी का शुभ दिन भी दिवाली जैसी खुशियों से जगमगाएगा। मुख्यमंत्री ने अयोध्या वासियों से आह्वान किया है कि गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब मंदिर का उद्घाटन करने अयोध्या पधारें तो उनका इस तरह स्वागत कीजिएगा कि लगे कि एक बार फिर हम दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राममंदिर राममंदिर आंदोलन में तमाम रामभक्तों के साथ नरेंद्र मोदी की बड़ी भूमिका रही थी। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद आतंकवाद और भय की हर समस्या को समाप्त किया। देवी आपदाओं से सरकार कुशलता से निपटी और दुनिया में देश और देश की जनता का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाया।

राम मंदिर की तैयारियां के बीच केंद्र और प्रदेश की सरकारों के सहयोग व प्रोत्साहन के साथ उत्साही जनता मान रही है कि बाइस जनवरी की नई दिवाली यूपी सहित पूरे देश में उन्नति, प्रगति और समृद्धि लाएगी। यूपी सरकार का दावा है कि दिव्य और भव्य राममंदिर के उद्घाटन के बाद देश दुनिया का पर्यटकों को अयोध्या सार्वाधिक आकर्षित करेगा।अवध की राम नगरी को आध्यात्मिक और एतिहासिक सत्य की विजय का केंद्र माना जाएगा। दुनियाभर के रामभक्तों के लिए अयोध्या बड़ा तीर्थ स्थल बन रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पर्यटन का विकास हो रहा है और मंदिर के उद्घाटन के बाद नई अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या दस गुना बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय 30,500 करोड़ से 178 विकास परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। निजी क्षेत्र की भागीदारी जोड़ने पर आने वाले समय में पचास हजार करोड़ की परियोजनाओं द्वारा विकास का नया इतिहास रचा जाएगा।जिससे लाखों रोजगार सृजित होंगे और व्यापार बढ़ेगा।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या बिना किसी समस्या के दर्शन कर सकें इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। सड़के चौड़ी की गई हैं और वनवे का इंतजार किया गया है। अयोध्या जिन छह जिलों से जुड़ता है इन छह सड़कों पर प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।चौदह कोसी परिक्रमा और पांच कोसी परिक्रमा मार्ग की बेहतर व्यवस्था की गई है। पर्यटकों के लिए खास व्यवस्था की गई है। इनके ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था होगी। सभी मंदिरों,यहां दर्शन और तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी पर्यटन सूचना केंद्रों से मिल सकेगी।सरयू नदी से जटायु क्रूज के जरिए एक घाट से दूसरे घाट की नौ किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे। क्रूज का रियायती किराया मात्र तीन सौ रुपए रखा गया है। इसी क्रम में कुछ गेस्ट हाउस भी तैयार हो रहे हैं।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पर्यटन विभाग और सांस्कृतिक विभाग तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। गीत-संगीत और भजनों के कार्यक्रमों से गांव-गांव में ऐसा महसूस होगा कि प्रभु श्रीराम वनवास के बाद अयोध्या पधार रहे हैं। और जन-जन खुशी से झूम रहा है, नाच रहा है और गा रहा है‌। यही नहीं विदेशी रामभक्तों के भी गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से रामभक्ति का माहौल सिर चढ़ बोलेगा। इधर सोशल मीडिया पर भी रामभक्ति के गीत और भजन तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक भजन सबकी जुबान पर है और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसके बोल हैं-

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे,राम आएंगे।
राम आएंगे तो,अंगना सजाऊंगी,
दीप जलाके,दिवाली मनाऊंगी,
मेरे जन्मो के सारे,पाप मिट जाएंगे,
राम आएंगे।
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

राम झूलेंगे तो,पालना झुलाऊंगी,
मीठे मीठे मैं,भजन सुनाऊंगी,
मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएंगे,
राम आएंगे।
मैं तो रूचि रूचि,भोग लगाऊंगी,माखन मिश्री मैं
राम को खिलाऊंगी।
प्यारी प्यारी राधे,प्यारे श्याम संग आएंगे,श्याम आएंगे।
मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे,राम आएंगे ॥

मेरा जनम सफल हो जाएगा,
तन झूमेगा और,मन गीत गाएगा,राम सुन्दर मेरी,किस्मत चमकाएंगे,
राम आएंगे।
मेरी झोपड़ी के भाग,आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com