अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोतोलन प्रतियोगिता का खिताब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम

भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोतोलन प्रतियोगिता में शिवाजी विश्वविद्यालय की वेट लिफटर आरती ने सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक का खिताब अपने नाम किया है। वहीं प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि मैंगलोर यूनिवर्सिटी कर्नाटक दूसरे स्थान पर और शिवाजी यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रही है। वहीं सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक का खिताब शिवाजी विश्वविद्यालय की आरती तात्गुंती को मिला है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के इन्डोर स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. डी.के. वत्स रहे। वहीं खेल निदेशक और कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा, अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील मौजूद रहे।

इस अवसर विवि के कुलाधिपति प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी ने कहा कि यह केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का खेल क्षेत्र के प्रति सहयोग के साथ अनूठा अनुभव भी है। विश्वविद्यालय के लिए इस प्रतियोगिता का संयोजक बनना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्रीय विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यवहारिक पक्ष को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। खेल निदेशक व कुल सचिव प्रो सुमन शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का सबसे बेहतर अनुभव यह है कि प्रत्येक वर्ग से शीर्ष के आठ खिलाड़ियों को खेलो इंडिया इवेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का अवसर मिलेगा और वहां से भी आए बढ़ते हुए एशियन गेम्स व ओलंपिक्स जैसे स्तर तक खिलाड़ियों के चयन की यात्रा रहेगी।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रतिभागी
धर्मशाला के साई इंडोर स्टडियम में सात से नौ फरवरी तक आयोजित वेटलिफिटंग प्रतियोगिता के परिणाम इस तरह रहे। 87 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मुस्कान सिंह, 87 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तमन्ना, 81 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की हीना, 76 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की जीवन लता, 71 किलोग्राम भार वर्ग में शिवाजी विश्वविद्यालय की प्राजक्ता सालुंखे, 64 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र विश्वविद्यालय वी.एस.के.पी की एस. पल्लवी, 59 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की उषा, 55 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की रमनदीप कौर, 49 किलोग्राम भार वर्ग में शिवाजी विश्वविद्यालय की आरती तातगुंती, 45 किलोग्राम भार वर्ग में एस.पी.पी.यू. की गरुड़ हर्षदा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली प्रतिभागी
वहीं 87 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ विश्वाविद्यालय की रुचिका, 87 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की शिवानी यादव, 81 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र विश्वविद्यालय वी.एस.के.पी की सीएच. लक्ष्मी, 76 किलोग्राम भार वर्ग में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की माने तृप्ति, 71 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की दीक्षा शर्मा, 64 किलोग्राम भार वर्ग में एम.जी.के.वी.पी. वाराणसी की ज्योति यादव, 59 किलोग्राम भार वर्ग में योगी वामन कडोपा विश्वविद्यालय की लिजा कामशा, 55 किलोग्राम भार वर्ग में केआईआईटी विश्वविद्यालय की स्नेहा सोरेन, 49 किलोग्राम भार वर्ग में मुंबई विश्वविद्यालय की दलवी सौम्या सुनील, 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिवाजी विश्वविद्यालय की अपेक्षा धोने ने रजत पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली प्रतिभागी
वहीं 87 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में एल.पी.यू. की रवनीत कौर, 87 किलोग्राम भार वर्ग में जी.एन.डी.यू. अमृतसर की अंजलि जोशी, 81 किलोग्राम भार वर्ग में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की रेशमा, 76 किलोग्राम भार वर्ग में मैंगलोर विश्वविद्यालय की यशविनी बंदारी, 71 किलोग्राम भार वर्ग में मैंगलोर विश्वविद्यालय की थनुषा एम., 64 किलोग्राम भार वर्ग में एच.वाई.वी. दुर्ग सी.जी. की सोनाली यादव, 59 किलोग्राम भार वर्ग में जी.के. विश्वविद्यालय की बालो यालम, 55 किलोग्राम भार वर्ग में कालीकट विश्वविद्यालय की मनिकम शेतिग. एन, 49 किलोग्राम भार वर्ग में मैंगलोर विश्वविद्यालय की लक्ष्मी बी., 45 किलोग्राम भार वर्ग में ए.एन.यू. की बी. राजेश्वमरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com