नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित तमाम लोगों पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी 87वीं जयंती पर याद किया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ट्विटर के माध्यम से मिसाइल मैन को श्रद्धांजलि देकर याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह एक असाधारण शिक्षक, एक अद्भुत प्रेरक, एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक और एक महान राष्ट्रपति, डॉ. कलाम हर भारतीय के दिल और दिमाग में बसते हैं। उनकी जयंती पर नमन।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा राष्ट्र पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा किए गए योगदान को याद करता है। वह एक दूरदर्शी वैज्ञानिक और लोगों के राष्ट्रपति थे। उन्होंने भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज उनकी जयंती पर, मैं उनके प्रति सम्मानित श्रद्धांजलि देता हूं। रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया हमारे पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में उनके योगदान ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया और उनके विचार जीवन के सभी क्षेत्रों में भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal