गुरुवार को आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट किया। चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए आए। साथ ही गायकवाड़ चेन्नई के अभी तक के चौथे कप्तान हैं। इससे पहले एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल के 17वें सीजन के आगाज से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। इसकी पुष्टि CSK फ्रेंचाइजी ने की है। जिसके बाद धोनी ने युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी है।
दरअसल, गुरुवार को आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट किया। चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए आए। साथ ही गायकवाड़ चेन्नई के अभी तक के चौथे कप्तान हैं। इसे पहले एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा आधिकारिक बयान में कहा गया कि, एमएस धोनी ने टाटा आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कौ सौंप दी है। गायकवाड़ 2019 में चेन्नई से जुड़े और अभी तक उन्होंने 52 मैच खेले हैं।
वहीं धोनी के कप्तानी छोड़ने से फैंस का दिल टूट गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal