देवी मां के 5 फेमस मंदिर जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना, आप भी जरूर करें दर्शन

वैसे तो भारत में तमाम प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर हैं। वहीं 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में आप भी मां दुर्गा के इन फेमस मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। देखा जाए तो ज्यादातर मंदिर पहाड़ों पर बसे हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा फेमस मंदिर माता वैष्णो देवी कटरा को माना जाता है। हांलाकि देवी मां के दर्शन करने के लिए किसी दिन विशेष की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए बस श्रद्धा चाहिए।

यदि आप भी मां दुर्गा के फेमस मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देवी मां के 5 फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर दर्शन मात्र से हर भक्त की मनोकामना पूरी हो जाती है।

कामाख्या मंदिर

भारत के गुवाहाटी में स्थित कामाख्य देवी मंदिर को प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की गुफा में एक योनि की मूर्ति है, जिसे बेहद पवित्र माना जाता है। हर साल दूर-दूर से भक्त मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। वहीं नवरात्रि का पर्व यहां पर जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

माता वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू-कश्मीर)

जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले में मां वैष्णों देवी का मंदिर है। साल भर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माता वैष्णों देवी का मंदिर 108 शक्तिपीठों में से एक है। बता दें कि माता वैष्णो देवी को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। मां वैष्णो देवी मंदिर की पवित्र गुफा के भीतर निवास करती हैं। कटरा से 13 किमी चढ़ाई करने के बाद वैष्णो धाम पहुंचते हैं।

महाकाली देवी मंदिर (उज्जैन)

मध्य प्रदेश के शिप्रा नदी के किनारे प्राचीन शहर उज्जैन में एक छोटी सी पहाड़ी पर महाकाली देवी का मंदिर बना है। हिंदू पौराणिक कथा के मुताबिक जब श्रीविष्णु ने मां सती के मृत देह पर सुदर्शन चक्र चलाया था, तो देवी सती का ऊपरी होंठ उस जगह गिरा था, जहां पर वर्तमान समय में यह मंदिर बना है। इस मंदिर में महालक्ष्मी, ग्रह कालिका और देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

कालीघाट मंदिर कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

नवरात्रि के दौरान कोलकाता के मंदिरों में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता के मुताबिक कोलकाता के कालीघाट मंदिर में मां सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था। बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 2000 साल से भी अधिक पुराना है। नवरात्रि के मौके पर यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर आदि गंगा नामक एक छोटे से जल निकाय के तट पर बना है।

चामुंडेश्वरी मंदिर मैसूर (कर्नाटक)

चामुंडेश्वरी मंदिर मैसूर में चामुंडी पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। बताया जाता है कि यहां पर मां सती के बाल गिरे थे। जिसके बाद होयसल शासकों ने 12वीं शताब्दी में देवी के नाम पर एक मंदिर बनवाया। इस मंदिर में दर्शन करने के दौरान इसकी भव्य वास्तुकला का आनंद जरूर लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com