ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक शास्त्र भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे काफी कुछ बताता है। बर्थ डेट को जोड़कर व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है औऱ इसी के आधार पर जातक के भविष्य और ग्रह दशा की गणना की जाती है। इन अंकों के गणित से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए खास तारीख में जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जन्म के बाद से अपने पिता के लिए काफी भाग्यशाली होती हैं।
आपको बता दें कि मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने पिता के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। मूलांक 3 वाली लड़कियों का जीवन किसी रानी से कम नहीं होता है। तो आइए जानते हैं मूलांक 3 वाली लड़कियों के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में।
मूलांक 3
अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक वाली लड़कियां उदार स्वभाव की होती हैं। यह अपने काम को लेकर काफी फोकस रहती हैं और अपने लक्ष्य को जी तोड़ मेहनत कर हासिल करती हैं। इस मूलांक वाली लड़कियां अपनी मंजिल को पाने के लिए किसी भी हद तक जाती हैं। मूलांक 3 वाली लड़कियों को अपनी मेहनत के साथ-साथ अपने भाग्य पर पूरा भरोसा होता है। यह अपने कार्यों से अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराती हैं।
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
इस मूलांक की लड़कियां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सजग रहती हैं। यह दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं और यह इन्हें किसी के सामने हाथ फैलाना पसंद नहीं होता है। खुद पर भरोसा ही इनकी असली ताकत होती है। मूलांक 3 वाली लड़कियों में लीडरशिप क्वालिटी बेहतरीन होती है। यह अपनी मेहनत के दम पर ऊँचा मुकाम पाती हैं और शोहरत भरी जिंदगी जीती हैं।
पिता के लिए होती हैं लकी
अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने साथ ही अपने पिता का भाग्य लेकर जन्मी होती हैं। यह लड़कियां मुश्किल का सामना हिम्मत के साथ करती हैं और अपनी बुद्धि से हर मुश्किल का हल खोज लेती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती हैं। या ये कहना भी गलत नहीं होगा कि मूलांक 3 वाली लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप होती हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal