इसके तहत ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया। वो मुख्यमंत्री जो दो करोड़ लोगों के लिए काम कर रहा है, उसे जेल में डालने के लिए साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उसका खुलासा करुंगा। शराब घोटाला बीजेपी ने किया है, जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा
आम आदमी पार्टी के सांसद और नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सबसे बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि कुचक्र रचने का काम भाजपा ने किया है। इसके तहत ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया। वो मुख्यमंत्री जो दो करोड़ लोगों के लिए काम कर रहा है, उसे जेल में डालने के लिए साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उसका खुलासा करुंगा। शराब घोटाला बीजेपी ने किया है, जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal