
लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या पूजन और फलाहार का कार्यक्रम पूर्व की भांति प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय 10 माल एवेन्यू नेहरूभवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की मौजूदगी में आयोजित किया गया। यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री राजेश सिंह काली ने देते हुए बताया कि शुक्ल पक्ष के अश्विन मास में अष्टमी तिथि में नौ दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक नौ कन्याओं का शास्त्रोक्त विधि विधान से ब्राहमणों द्वारा पूजन अर्चन एवं फलाहार कराया गया।
श्री काली ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने माँ के नौ प्रतीक स्वरूपों की एवं भैरो एवं लंगूर का गंगाजल से चरण पखार कर अक्षत, पुष्प माला, रोली, चंदन, कुमकुम एवं चुनरी पहनाकर धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर मंत्रोच्चार से विधिवत पूजन अर्चन कर स्तुति की गयी। इसके उपरान्त शास्त्रोक्त मंत्रों द्वारा एवं भोग खिलाकर आरती की गयी एवं उपस्थित व्रती व्यक्तियों को फलाहार कराया गया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal