रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में तैनात प्रधान आरक्षक अजय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब असिस्टेंट प्लाटून कमांडर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र पुलिस सूत्रों के अनुसार बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए व्हीआईपी सुरक्षा कंपनी के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जो असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं राम कुमार दोहरे का इलाज जारी है। मामले में जांच किया जा रहा है।मृतक प्रधान आरक्षक अजय सिंह बिजुरी के रहने वाले हैं, वहीं घायल राम कुमार दोहरे भिंड के रहने वाले हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal