पीओके भारत का था, है और हमेशा रहेगा, इसे हमसे कोई अलग नहीं कर सकता: रक्षा मंत्री

लखनऊ: इंडी गठबंधन के लोग पीओके को लेकर अनाप-शनाप बातें करते हैं जबकि बीजेपी साफ-साफ कहती है कि पीओके भारत का था और हमेशा भारत का रहेगा। इसे हमसे दुनिया की कोई भी ताकत अलग नहीं कर सकती है। पीओके भारत में शामिल होकर रहेगा। आज हमें पीओके को लेने के लिए आक्रमण करने की जरुरत नहीं है बल्कि वहां के लोग स्वयं भारत में विलय की मांग कर रहे हैं। वह भारत में रहना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पीओके के नागरिकों पर होने वाले जुल्म की तरफ ध्यान देना चाहिये। इंडी गठबंधन के लोग जनता की आंखों में धूल झाेंक कर उनका समर्थन चाहते हैं। वह कहते हैं कि मोदी सरकार आई तो देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा जबकि देशवासी अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत में लोकतंत्र का गला घाेंटने का काम कांग्रेस ने किया था। इंदिरा गांधी ने सांसद का चुनाव हारने के बाद देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। वहीं बीजेपी लोकतंत्र को सशक्त और प्रभावी बनाने वाली एक राजनीतिक पार्टी है। ये बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजधानी के मुंशीपुलिया पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उन्हाेंने अपने भाषण में सीएम योगी के विकास कार्यों और सुदृढ़ कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की।

हमारी सरकार ने आरक्षण को और अधिक किया है मजबूत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो एनडीए चार सौ पार की सफलता प्राप्त करने जा रही है। हमारे लिये प्रत्याशी अहमियत नहीं रखता है बल्कि देश का मस्तिष्क दुनिया में कौन ऊपर कर सकता है, यह मायने रखता है। वहीं यह काम पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। आज दुनिया में भारत ताकतवर देश के रूप में जाना जाता है जबकि पहले यह धारणा थी कि भारत के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो वह मुकाबला नहीं कर पाएगा। आज नया भारत कमजोर नहीं बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जो निराधार है। यह लोग कहते हैं कि मोदी सरकार आएगी तो आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। यह पूरी तरह से निराधार है। हमारी सरकार ने आरक्षण को और मजबूत किया है। देश में पहली बार हमने ही ओबीसी कमीशन को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है। इसके अलावा आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ भी दिया है। रक्षामंत्री ने कहा कि हम लोग सच बोलकर सार्थक राजनीति करते हैं। जनता की आंखों में धूल झाेंककर झूठ की राजनीति नहीं करते हैं।

दिल्ली के सीएम महिला का सम्मान कर नहीं सकते और देश चलाने की बात कहते हैं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं। हम अपने लिये वोट नहीं मांग रहे हैं बल्कि देश को बनाना चाहते हैं। हम पूरी दुनिया में भारत का मस्तिष्क ऊंचा करना चाहते हैं। यह हमारी दिली ख्वाहिश है। उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आएं है। उनके बाहर आते ही उनके घर में उन्हीं की महिला सांसद के साथ दुव्र्यवहार किया गया है। यह लोग एक महिला का सम्मान तो कर नहीं सकते और देश चलाने का दावा करते हैं। यह अन्ना हजारे मेें आंदोलन में शामिल होकर उसका फायदा उठाया जबकि वह राजनीतिक पार्टी बनाने के पक्ष में नहीं थे। उन्हाेंने कहा कि हमारी राजधानी विकास के पैमाने पर दुनिया की टॉप टेन सिटीज में शुमार हो गयी है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भरपूर सहयोग है। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई है, जिसकी वजह से प्रदेश के गुंडे और माफियाओं के हौसले पस्त हैं। उन्हाेंने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था पहली शर्त होती है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा करने में कामयाबी हासिल की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com