शाहजहांपुर : भाजपा के पूर्व विधायक कोविद कुमार सिंह का मंगलवार शाम 4:30 बजे मेदांता में इलाज के दौरान निधन हो गया। कोविद कुमार सिंह का निगोही के ग्राम ढकिया रघा पैतृक निवास है। सिंह निगोही विधानसभा से भाजपा से तीन बार विधायक व एक बार सपा से दर्जा राज्य मंत्री रहे हैं। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अभी कुछ दिन पूर्व उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार किया जा रहा था। आज उन्होंने शाम लगभग 4:30 बजे अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे एक बेटा दिव्यांश व बेटी दिव्या को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद के राजनीतिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal