नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना’ के आज छह साल पूरे हो गए। आज इसकी छठी वर्षगांठ पर केंद्रीय स्वाथ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का स्वास्थ्य उसकी समृद्धि की नींव है। स्वस्थ जनता देश के विकास, उत्पादकता और नवाचार में योगदान करने में सक्षम होती है। आयुष्मान भारत इस स्वस्थ, मजबूत और विकसित भारत की संकल्पना का केंद्र है।
उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में, इस महत्वाकांक्षी योजना ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। आशा, उपचार और, कई मामलों में, जीवन रक्षक उपचार की पेशकश की है। एबी-पीएमजेएवाई की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जब कोई राष्ट्र अपने लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के साझा लक्ष्य के साथ एक साथ आता है तो क्या हासिल किया जा सकता है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal