लखनऊ : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि छह नवंबर को होने वाला दीपोत्सव दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत के बनते सांस्कृतिक रिश्तों का गवाह भी बनेगा। अयोध्या में होनी वाली छोटी दीपावली वैश्विक पटल पर छाने वाली है। भाजपा राज में ऐसे कार्यक्रम होने से सांस्कृतिक विकास की एक नई ज्योति भी जगी है। प्रदेश प्रवक्ता डा.चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सांस्कृतिक विकास की एक नई ज्योति जगी है। अयोध्या का दीपोत्सव इसका गवाह बनेगा जब दक्षिणी कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। इस आयोजन में देश-दुनिया के करीब नौ सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि एक ओर जहां मुस्लिम देश इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे तो दूसरी ओर श्रीलंका, रूस व त्रिनिदाद सहित अलग-अलग महाद्वीपों के कुल सात सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भारत और उत्तर प्रदेश से अपने सांस्कृतिक रिश्तों की डोर मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव दूसरे वर्ष ही नई ऊचाईंयां हासिल करने की तरफ बढ़ गया है। डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि कई देशों के कलाकारों की इस कार्यक्रम में भागीदारी करने होना यह साबित करता है कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ यूपी की छवि निखरी है। आज विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में देख रहे हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal