लखनऊ। आईआईएम लखनऊ के मैनफेस्ट-वर्चस्व और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एवं नेसप्लस के संयुक्त आयोजन में सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को दौड़ हुई, जिसकी हरी झण्डी एसपी ट्रैफिक ने दिखाई। सड़क सुरक्षा की थीम को लेकर शहर के गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में पुरुष जहां 10 किमी वहीं महिला 5 किमी एवं बच्चों ने 5 किमी की दूरी तय की गई थी। महिलाओं में खुशबु गुप्ता एवं पुरुष वर्ग में श्रवण कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किये।
दौड़ में परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र ने भी अपना दबदबा कायम रखा। कैसर बाग के सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने अपनी 10 किमी दौड़ पूरी की। वहीं लखनऊ क्षेत्र के युवा क्षेत्रिय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बिना रूके 10 किमी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। शिव बहादूर ने भी मैराथन में हिस्सा लेते हुए दौड़ पूरी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्य महांप्रबंधक जयदीप वर्मा ने क्षेत्रिय अध्यक्ष रूपेश कुमार के साथ अन्य प्रतिभागियों कोे पुरस्कार प्रदान किया। इस आयोजन में काफी संख्या में शहर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal