IPL 2025: आईपीएल में रियान पराग से पहले 4 बल्लेबाज कर चुके हैं छक्कों की बरसात, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम शामिल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग ने इतिहास रचते हुए 6 गेंद पर 6 छक्के लगा दिए. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इडेन-गार्डेंस में रियान ने एक ओवर में 5 छक्के लगाने का कारनामा किया और वह आईपीएल में ऐसा करने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि रियान से पहले आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं.

रियान पराग ने की छक्कों की बरसात

राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ने IPL 2025 में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. आईपीएल में इससे पहले आज तक 6 गेंद पर 6 छक्के नहीं लगे थे. लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि पराग के ये 6 छक्के एक ओवर में नहीं आए हैं.

असल में, KKR की तरफ से 13वां ओवर मोईन अली लेकर आए. अली की पहली गेंद पर हेटमायर ने एक रन लिया और रियान स्ट्राइक पर आ गए. तब उन्होंने लगातार 4 छक्के लगाए. फिर मोईन ने गेंद वाइड फेंकी, जो लीगल डिलिवरी नहीं थी. ओवर की 6वीं बॉल पर भी रियान ने छक्का दिया. लगातार 5 सिक्स लगाने के बाद अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ भी पराग ने छक्का जड़ दिया. इस तरह एक ओवर में 5 छक्के लगाने के अलावा रियान पराग आईपीएल में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

रियान पराग से पहले 4 बल्लेबाजों ने किया है ये कमाल

IPL 2025 के 53वें मैच में रियान पराग ने एक ओवर में 5 छक्के लगाने का कारनामा किया. इससे पहले आईपीएल में 4 बल्लेबाज भी ऐसा कर चुके हैं. आईपीएल में सबसे पहले ओवर में 5 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है, जिन्होंने 2012 में राहुल शर्मा के ओवर में ऐसा किया था. इसके बाद राहुल तेवतिया ने 2020, रवींद्र जडेजा ने 2021 में और 2023 में रिंकू सिंह ने भी ये कारनामा किया था.

यहां देखें लिस्ट:-

क्रिस गेल ने साल 2012 में राहुल शर्मा के ओवर में 5 छक्के

राहुल तेवतिया ने एस कॉटरेल के ओवर में साल 2020 में 5 छक्के

रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ओवर में साल 2021 में पांच छक्के

रिंकू सिंह ने यश दयाल के एक ओवर में साल 2023 में पांच छक्के

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com