365 दिन में सीएम योगी के पास पहुंचे 66 हजार से अधिक जरूरतमंद

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास बीते वित्तीय वर्ष (2024-25) में 66,874 ऐसे जरूरतमंद पहुंचे, जिन्होंने शासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहयोग मांगने वाले हर मरीज/परिजनों व जरूरतमंदों की सहायता की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66874 जरूरतमंदों के लिए योगी सरकार ने 13.44 अरब से अधिक की सहायता मुहैया कराई। केवल कैंसर के ही 7570 मरीजों को 1.66 अरब की मदद दी गई, जबकि किडनी के उपचार, ट्रांसप्लांट और इसके बाद के उपचार के लिए लगभग 1729 मरीजों को 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा अग्निकांड से हुई क्षति, मृतक आश्रितों, पुत्री के विवाह, शिक्षा आदि के लिए भी शासन से वित्तीय मदद दी गई।

हर पत्र पर सीएम ने की सुनवाई

गोरखपुर का जनता दर्शन हो या लखनऊ का, जनप्रतिनिधियों का पत्र हो या मरीजों/परिजनों का, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर सुनवाई की और अस्पताल में एस्टिमेट मिलने के बाद शासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई। यही नहीं, अग्निकांड के पीड़ितों, दुर्घटना के शिकार, मृतक आश्रितों, बेटियों की शादी आदि के लिए भी योगी आदित्यनाथ ने शासन से सहायता दिलाई।

(वित्तीय वर्ष 2024-25)

  • सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता लाभार्थी सहायता राशि
  • अग्निकांड से हुई क्षति के कारण सहायता 2 300000
  • उपचार पर हुए व्यय 43 7177925
  • उपचार हेतु सहायता 54454 10532346715
  • किडनी के उपचार 881 165400679
  • किडनी प्रत्यारोपण के उपरांत उपचार 209 38162112
  • किडनी प्रत्यारोपण हेतु सहायता 639 127663806
  • कैंसर उपचार 7570 1662085133
  • दुर्घटना के कारण सहायता 19 13572354
  • पुत्री के विवाह के लिए 30 2825000
  • मृतक आश्रितों को सहायता 87 133500000
  • शिक्षा के लिए 4 448500
  • अन्य सहायतार्थ 2036 607543672
  • हृदय रोग 900 158353290
  • कुल- 66874 13449379186

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com