नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के लोगों को राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी है। मोदी ने कहा कि गोवा की अनूठी संस्कृति भारत का गौरव है। गोवा के लोगों ने विविध क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह राज्य हमेशा से दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “गोवा की अनूठी संस्कृति भारत का गौरव है। गोवा के लोगों ने विविध क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह राज्य हमेशा से दुनिया भर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। पिछले एक दशक में बहुत से ऐसे काम हुए हैं जो गोवा की प्रगति को आगे बढ़ा रहे हैं। आशा है कि आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।”
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal