नाइजीरिया में बाढ़ से भारी तबाही, मोक्वा में 151 लोगों की मौत

अबुजा (नाइजीरिया) : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी नाइजरी राज्य में बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। अकेले मोक्वा में इस आपदा में कम से कम 150 लोग मारे गए। भारी बारिश से हालात मुश्किल हो गए हैं। शनिवार सुबह 9 बजे तक 151 शव बरामद किए गए हैं। इनमें कई बच्चों के शव भी शामिल हैं।

सीएनएन की खबर के अनुसार राज्य की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम हुसैनी ने कहा कि 3,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मोक्वा निवासी 26 वर्षीय हसन अब्दुल्लाही ने बताया कि घर में पानी भर जाने से उनके परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें उनकी मां और 4 से 8 साल की उम्र के दो भतीजे और भतीजियां शामिल हैं। बाढ़ में सब कुछ बरबाद हो गया। सारा सामान बह गया है।

इस आपदा पर राष्ट्रपति बोला टीनूबू ने वादा किया है कि संघीय सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि नाइजर राज्य के मोक्वा में हर बाढ़ प्रभावित की यथासंभव मदद की जाए। उन्होंने बाढ़ आपदा पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र सक्रिय है। खोज और बचाव अभियान जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com