केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मरने वालों में बिजनौर के अधिवक्ता की पत्नी और उनकी नातिन भी

बिजनौर : केदारनाथ घाटी में रविवार की सुबह हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले के नगीना की रहने वाली एक महिला और उसकी नातिन भी है। मृतक महिला व बालिका वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी और नातिन है।

बिजनौर के नगीना में स्टेशन के सामने धामपुर मार्ग पर रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह एडवोकेट शुक्रवार को अपनी पत्नी विनोद देवी (66), नातिन तुष्टि रानी (15), पौत्र ईशान (16) व गौरांश (13) के साथ केदारनाथ यात्रा पर गए थे। परिजनों के अनुसार रविवार तड़के करीब पांच बजे धर्मपाल सिंह की पत्नी विनोद देवी व नातिन तुष्टि रानी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर केदारनाथ से लाैट रहे थे। धर्मपाल सिंह को बाद में अगले हेलीकॉप्टर से शेष सदस्यों के साथ आना था। इससे पहले ही हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दु:खद हादसे में उनकी पत्नी विनोद देवी और नातिन तुष्टि की मौत हो गई। यह खबर मिलने पर नगर में शाेक की लहर दाैड़ गई। दुर्घटना की जानकारी के बाद नगर में उनके आवास पर शुभचिंतकाें का तांता लगाहुआ है। केदारनाथ प्रशासन से जानकारी मिलते ही नगीना से पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।इस संबंध में नगीना थानेदार तेजपाल सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाले केदारनाथ में हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में एक परिवार के दाे सदस्याें की माैत की जानकारी मिली है। घटनास्थल केदारनाथ हाेने के चलते वहीं पर शवाें का पाेस्टमार्टम हाेगा है। शवाें के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस गमगीन परिवारीजनाें के संपर्क में है।

दरअसल, रविवार सुबह केदारनाथ धाम से श्रद्धालुओं काे लेकर गुप्तकाशी लाैट रहा एक हेलीकाॅप्टर गाैरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। इस दुर्घटना में सात लाेगाें की माैत हुई है। ————-

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com