झालावाड़ : राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में करीब 20 से अधिक बच्चे मलबे में दबे होने का अनुमान है। वहीं चार बच्चों के मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं हादसे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal