राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को जाएंगी बिहार, श्री विष्णुपद मंदिर में करेंगी पूजा

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को बिहार के गया दौरे पर जाएंगी। अपने दौरे के दौरान वे प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल (20 सितंबर) बिहार के गया दौरे पर जाएंगी। अपने दौरे के दौरान वे प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

उल्लेखनीय है कि श्री विष्णुपद मंदिर गया का प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु के चरणचिह्न अंकित हैं। यह मंदिर फल्गु नदी के तट पर स्थित है और पितृपक्ष में पिंडदान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र माना जाता है। मंदिर की वास्तुकला और धार्मिक महत्ता इसे न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए विशेष बनाती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com