मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर जिले से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) का सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम मोहन सिंह (42) पकड़ा गया, उसके पास एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस बरामद हुए। थौबल जिले के यैरिपोक बाजार से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुंबा) का एक अन्य सदस्य गिरफ्तार किया गया।

वहीं, ओम्बा हिल क्रॉसिंग, बिष्णुपुर से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) का हेइसनम सनथोई (36) पकड़ा गया। एक अलग अभियान में इंफाल पश्चिम जिले से दो .303 राइफल, पांच पिस्तौल, चार बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य हथियार भी बरामद किए गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com