आंध्र प्रदेश में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

अमरावती : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र और मज़बूत होता जा रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार की आधी रात तक अवदाब में बदलने का अनुमान जताया है। इसके प्रभाव से अगले चार दिन तक पूरे आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा जिलों में व्यापक बारिश होने की संभावना है।

 

बुधवानर को भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस अवदाब के प्रभाव से तटीय आंध्र के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण तटीय आंध्र और रायलसीमा जिलों के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

 

इस देखते हुए राज्य के नेल्लोर, तिरुपति, अन्नामय्या, प्रकाशम और कडप्पा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सत्य साईं, अनंतपुर, चित्तूर और नंदयाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुरनूल और पालनाडु जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि इस निम्न दबाव के कारण तट पर 40 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

 

इस चेतावनी के बाद 23 और 24 अक्टूबर तक अधिकारियों ने मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश पालनाडु जिले में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि नेल्लोर जिले के आत्मकुर क्षेत्र में 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई

 

————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com