बिहार विधानसभा चुनाव : अशोक अशोक गहलोत ने राजग के संपल्प पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

पटना, : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जारी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। शुक्रवार को पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सिर्फ 26 सेकंड में घोषणापत्र जारी किए जाने एवं भाजपा नेताओं द्वारा मीडिया के सवालों से बचकर भागने का आरोप लगाया।

 

राजग के घोषणा पत्र पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमला बोला। पटना में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राजग ने घोषणा पत्र जारी किया। 26 सेकेंड के लिए नेता आए। कुछ पत्रकार साथी से मेरी बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में पहली बार 26 सेकेंड की प्रेस वार्ता हुई। गहलोत ने आरोप लगाया कि राजग वाले सवालों से डर के भाग गए।

 

अशोक गहलोत ने राजग के संपल्प पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी चुनाव के लिए घोषणापत्र महत्वपूर्ण चीज होती है। सिर्फ मुंह दिखाने के लिए राजग के लोग आए थे। वे इतना क्यों डरते हैं मीडिया से? गहलोत ने प्रधानमंत्री को उनके पुराने वादों, बिहार के लिए पैकेज, चीनी मिल की याद दिलाई और उनसे तथा अन्य राजग के नेताओं से सवाल जवाब किए।

 

अशोक गहलोत ने बिहार में नीतीश कुमार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड मांगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो वादा अब तक किया वह पूरा नहीं हुआ। 20 सालों में उसका रिपोर्ट कार्ड इन लोगों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र तेजस्वी यादव ने खुद जारी किया। जब नीतीश जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, तोे उन्होंने संपल्प पत्र क्यों नहीं जारी किया गया? इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह एवं अनुपम ने भी मीडिया को सम्बोधित

किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com