पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। ऐसे में आज शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के द्वारा रैलियां और जनसम्पर्क जारी हैं। उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुटें हैं।
पहले चरण में 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। 121 सीटों पर प्रथम चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता है। इनमें1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं। 1 लाख 906 सेवा मतदाता, 3 लाख 22 हजार 77 दिव्यांग मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के 6736 मतदाता हैं, जबकि और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पहले चरण में 122 महिला एवं 1192 पुरुष उम्मीदवार हैं मैदान में हैं।
जिन क्षेत्रों चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा वहां से चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं में दोनों उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है। इसके अलावा 15 मंत्रियों की भी किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है। विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पाडेय, मदन सहनी, नीतीन नवीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेशसादा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, डा. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत मतदाता 6 नवंबर को तय करेंगे।
चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पहले चरण में 121 सामान्य, 18 पुलिस, 33 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। प्रथम चरण में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा 16.239 वर्ग किलोमीटर वाला बांकीपुर विधानसभा है तो सबसे बड़ा 624.751 वर्ग किमी वाला सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र हैं। मतदाता संख्या के आधार सबसे छोटा बरबीघा विधानसभा है जहां 231998 मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा में 4,57,657 हैं। प्रथम चरण में सर्वाधिक 20-20 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट पर है, जबकि सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार भोरे, अलौली एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में हैं।
कुल 45,324 बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 36,733 तो शहरी क्षेत्र में 8,608 बूथ स्थापित किए गए हैं। 926 बूथ महिलाओं द्वारा तो 107 बूथ का संचालन दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा। 320 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। औसतन 827 मतदाता प्रति बूथ मतदान करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गणना 14 नवंबर को होगी। जिसके साथ ही 16 नवंबर को चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होगी। बिहार के243 सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण (6 नवंबर 2025) को जिन 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। वे निम्न हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal