शिकागो लूप में दंगा, ट्रंप बोले- गवर्नर और मेयर का मदद लेने से इनकार

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शिकागो के लोग बढ़ते अपराध से परेशान हैं। वह डेमोक्रेट राज से आजिज आ चुके हैं और ‘उनको (ट्रंप) ‘लाने की मांगकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाउनटाउन सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट शिकागो लूप में दंगा भड़कने के बाद शुक्रवार को कम से कम छह किशोरों को गोली मार दी गई। इनमें से एक की मौत हो गई,और कई पुलिस ऑफिसर्स पर हमला किया गया। ट्रंप ने कहा कि हद तो यह है कि गवर्नर और मेयर संघीय सरकार की मदद लेने से मना कर रहे हैं।

 

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, “शिकागो लूप एरिया में बड़े पैमाने पर दंगे हुए। कई पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया। हमले में पुलिस अपराधी घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि 300 लोगों दंगा किया। इस दौरान छह लोगों को गोली लगी। एक की हालत गंभीर है और एक की मौत हो गई है।”

 

उन्होंने कहा, ” गवर्नर प्रिट्ज़कर और शिकागो के मंद बुद्धि वाले मेयर ब्रैंडन जॉनसन संघीय सरकार की मदद लेने से मना कर रहे हैं। लोग नारे लगा रहे हैं ट्रंप को लाओ।” फॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस ट्री लाइटिंग सेरेमनी के बाद दंगा शुक्रवार रात करीब 10 बजे स्टेट और रैंडोल्फ स्ट्रीट के पास शुरू हुआ। बुजुर्ग ब्रायन हॉपकिंस ने कहा कि कम से कम 300 नाबालिगों के हाथ में बंदूकें थीं। इन लोगों ने अधिकारियों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कम से कम छह बच्चों को गोली लगी।

 

ट्रंप ने कहा कि इलिनोइस के गवर्नर ‘नाकाबिल’ हैं, और शिकागो के मेयर को मदद के लिए उन्हें फोन करना चाहिए। बताते हैं कि गुरुवार को एक अपराधी ने शिकागो में ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को आग लगा दी। दंगे की वजह इसी घटना को बताया जा रहा है। 50 वर्षीय लॉरेंस रीड पर महिला को आग लगाने का आरोप है। मेयर ब्रैंडन जॉनसन कहते हैं कि दंगों का इस घटना से संबंध नहीं है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित रीड को 2017 से कम से कम एक दर्जन बार गिरफ्तार किया ग

या है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com