लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बुलंदशहर की हिंसा को एक बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। डीजीपी ने बुधवार को कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर सारी बातें स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 27 नामजद व 50 से अधिक लोगों पर अज्ञात मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य आरोपी योगेश राज फरार है। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि इतनी भारी मात्रा में गोवंश कौन लाया है, इसके पीछे का उद्देश्य क्या है, इसमें कौन-कौन संलिप्त हैं, इसकी जांच की जा रही है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal